रात में प्रदूषण कंट्रोल सिस्टम बंद रखने वाले 30 प्लांट सील, बिजली भी काटी गई

राजधानी की हवा में जहर घोलने वाले औद्योगिक इकाइयों पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने अब नोटिस के बजाय सीधे कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अब तक उरला, सिलतरा और सरोरा इलाके के 30 उद्योगों को उत्पादन बंद कराने के साथ बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। हाल ही में कई औद्योगिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई की मांग उठी थी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की जांच में यह सामने आया है कि कई उद्योग भारी मशीनों के कारण इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रीसिपिटेटर और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को रात के अंधेरे में बंद कर देते थे, जिससे वायु गुणवत्ता खराब होती है।


कार्रवाई की रिपोर्ट कार्ड

  • 30 उद्योग पूरी तरह बंद, बिजली काटी गई
  • 23 इकाइयों पर करीब 1 करोड़ का जुर्माना
  • 13 उद्योगों पर 28.92 लाख रुपए जुर्माना
  • 10 और मामलों में 2.5 लाख से 3 लाख रुपए तक जुर्माना

बीमारियां: अस्थमा, त्वचा रोग और आंखों में जलन की समस्या बढ़ी। छोटे बच्चों में अधिक असर देखा गया है।


उरला-सिलतरा रोड पर, बड़े नामों पर भी गिरी गाज

कार्रवाई की जद में कई बड़ी कंपनियां भी आई हैं। जांच में सामने आया कि कई कंपनियां रात में प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम बंद रखती थीं। इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर बढ़ गया था।


5 लाख से 50 लाख तक का जुर्माना

बिना अनुमति किसी भी निजी या सरकारी जमीन पर राख (ऐश) फेंकने पर 5 लाख से 50 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उद्योगों को नोटिस और सुनवाई के बाद ही यह कार्रवाई की जा रही है।


सुधार होने तक फैक्ट्री रहेगी बंद

पर्यावरण मंडल ने स्पष्ट किया है कि पहले सुधार, बाद में उत्पादन की नीति अपनाई जाएगी। जब तक उद्योग सभी मानकों का पालन नहीं करेंगे, तब तक उन्हें दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *