IAS रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त और CEO संवाद, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2012 बैच के अधिकारी रजत बंसल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें आयुक्त जनसंपर्क एवं CEO संवाद नियुक्त किया है। वे इस पद पर डॉ. रवि मित्तल का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रतिनियुक्ति पर PMO, नई दिल्ली में उपसचिव बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 26 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल वर्तमान में विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के साथ-साथ भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग के संचालक और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थे। अब उन्हें जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति के बाद राज्य की नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से जनसंपर्क आयुक्त का पद खाली था, जिसके चलते नए नियुक्ति के साथ बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि फिलहाल सरकार ने केवल रजत बंसल की पोस्टिंग का एकल आदेश जारी किया है।

इसके बावजूद प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा जारी है कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव कर सकती है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *