नवरात्र में 301 बच्चों का कन्या भोज, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर श्री शिवशंकर सेवा मंच के तत्वावधान में शिवपुरी वार्ड 17 स्थित डोम पंडाल में अष्टमी के दिन भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कन्याओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।

गुरुवार दोपहर 3 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। कुल 301 बच्चों ने इस कन्या भोज में भाग लिया, जिनमें 251 कन्याएं और 50 अन्य बच्चे शामिल रहे। सभी बच्चों ने खुशी-खुशी भोजन ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री शिवशंकर सेवा मंच के संयोजक एवं आयोजक युवराज वैष्णव द्वारा कन्याओं के चरण धोकर और तिलक लगाकर की गई। इसके पश्चात सुनीता चेन्नेवार, रामप्यारी वर्मा, सरोजनी चंद्राकर, अश्वनी साहू, दुर्गा वैष्णव, लेखराम साहू सहित मंच के सभी सदस्यों ने मिलकर आरती की।

इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए श्रृंगार सामग्री के साथ-साथ कंपास बॉक्स, कॉपी, पेन, पेंसिल, कटर, इरेजर और रूमाल जैसी उपयोगी सामग्री वितरित की गई। भोज के बाद सभी बच्चों का सम्मानपूर्वक चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया और उन्हें विदाई दी गई।

भोज के उपरांत नगरवासियों के लिए महाप्रसाद के रूप में खीर-पूड़ी का वितरण किया गया। वहीं शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक शीतला मंदिर जामुल में भी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस सफल आयोजन में समिति के सदस्य रामावतार जायसवाल, नरेश यादव, उत्तम वर्मा, धनेश जंघेल, राजकुमार वैष्णव, रवि विश्वकर्मा, टाकेश्वर सिन्हा, साहिल ठाकुर, बबलू ठाकुर, ललित यादव, खिल्लू साहू, रेखराज साहू, देवकी साहू, फुलेश्वरी, दीपक साहू, जानकी साहू, पोहिमा साहू, राधा निषाद, पप्पू सोरी, राजेश पटेल, बबली वर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक युवराज वैष्णव ने सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *