धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगौद स्थित नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, प्लांट परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान वेल्डिंग की जा रही थी, तभी निकली चिंगारी ने आसपास रखी ज्वलनशील सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई।यह मेगा फूड पार्क धान के भूसे से राइस ब्रांड खाद्य तेल निर्माण के लिए जाना जाता है। आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की और साथ ही दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण प्लांट के अन्य हिस्सों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।इस घटना में तीन मजदूर मामूली रूप से झुलस गए, जिनके हाथ और पैर प्रभावित हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरुद भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।डीएसपी रागिनी मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आई है, जिसे आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्लांट प्रबंधन से आवश्यक दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग फैलने का खतरा ज्यादा था, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो सका। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।
धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगौद स्थित नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क में गुरुवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, प्लांट परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान वेल्डिंग की जा रही थी, तभी निकली चिंगारी ने आसपास रखी ज्वलनशील सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई।
यह मेगा फूड पार्क धान के भूसे से राइस ब्रांड खाद्य तेल निर्माण के लिए जाना जाता है। आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू की और साथ ही दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण प्लांट के अन्य हिस्सों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना में तीन मजदूर मामूली रूप से झुलस गए, जिनके हाथ और पैर प्रभावित हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरुद भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
डीएसपी रागिनी मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आई है, जिसे आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्लांट प्रबंधन से आवश्यक दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग फैलने का खतरा ज्यादा था, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो सका। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *