छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के प्रमुख शहर चिरमिरी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री बजरंग सेना के नेतृत्व में निकली इस विशाल यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हो गया।यह भव्य शोभायात्रा छोटा बाजार से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, हल्दीबाड़ी, पोड़ी, कोरिया, कॉलरी, गेल्हा पानी, डोमनहिल और एकता नगर जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गोदारीपारा स्थित हनुमान मंदिर में जाकर संपन्न हुई। लगभग 25 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों, भक्ति संगीत और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया।दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह शोभायात्रा शाम तक विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए श्री बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और इसे धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बताया।इस आयोजन का नेतृत्व श्री बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में पूरी यात्रा अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है।शोभायात्रा की खास बात नारी शक्ति की बड़ी भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त होने का संकेत है।गौरतलब है कि श्री बजरंग सेना पिछले लगभग 10 वर्षों से चिरमिरी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस तरह की भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है, जो हर वर्ष और भी विशाल एवं आकर्षक रूप लेती जा रही है।
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के प्रमुख शहर चिरमिरी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री बजरंग सेना के नेतृत्व में निकली इस विशाल यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हो गया।
यह भव्य शोभायात्रा छोटा बाजार से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, हल्दीबाड़ी, पोड़ी, कोरिया, कॉलरी, गेल्हा पानी, डोमनहिल और एकता नगर जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गोदारीपारा स्थित हनुमान मंदिर में जाकर संपन्न हुई। लगभग 25 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों, भक्ति संगीत और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया।
दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह शोभायात्रा शाम तक विधिवत रूप से संपन्न हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए श्री बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और इसे धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक बताया।
इस आयोजन का नेतृत्व श्री बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में पूरी यात्रा अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है।
शोभायात्रा की खास बात नारी शक्ति की बड़ी भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भारती सिंह ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त होने का संकेत है।
गौरतलब है कि श्री बजरंग सेना पिछले लगभग 10 वर्षों से चिरमिरी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस तरह की भव्य शोभायात्रा का आयोजन करती आ रही है, जो हर वर्ष और भी विशाल एवं आकर्षक रूप लेती जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *