Mahadev Book केस: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच, ED की बड़ी कार्रवाईदुबई में 18 और दिल्ली में 2 प्रॉपर्टी अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अरबों रुपये का खेल उजागर

दिल्ली/महादेव बुक ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से जुड़ी करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है।


जांच एजेंसी के अनुसार, इस कार्रवाई के तहत दुबई में स्थित 18 लग्जरी प्रॉपर्टी और दिल्ली में 2 प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है।


ED की जांच में सामने आया है कि महादेव बुक ऐप के जरिए बड़े स्तर पर अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इस नेटवर्क के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर अरबों रुपये का लेन-देन किया गया।


एजेंसी का कहना है कि आरोपियों ने अवैध कमाई को छिपाने के लिए विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल किया और देश-विदेश में संपत्तियां खरीदीं।


यह मामला लगातार जांच के दायरे में है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *