भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्द्रभान पाटिल को भिलाई जिला का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन देव साय के मार्गदर्शन में की गई है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनन जांगड़े के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही और जिला प्रभारी रामजी भारती की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के अनुमोदन के बाद अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया द्वारा इसकी घोषणा की गई।इन्द्रभान पाटिल की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से मोर्चा को और मजबूती मिलेगी।राजनीतिक सफर की बात करें तो इन्द्रभान पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। इसके बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और प्रदेश स्तर तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष इन्द्रभान पाटिल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्द्रभान पाटिल को भिलाई जिला का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन देव साय के मार्गदर्शन में की गई है। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनन जांगड़े के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही और जिला प्रभारी रामजी भारती की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के अनुमोदन के बाद अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया द्वारा इसकी घोषणा की गई।
इन्द्रभान पाटिल की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से मोर्चा को और मजबूती मिलेगी।
राजनीतिक सफर की बात करें तो इन्द्रभान पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। इसके बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और प्रदेश स्तर तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष इन्द्रभान पाटिल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *