छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीटीआई शिक्षक पर महिला से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित महिला के अनुसार, वह दोपहर के समय आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने उसे रोक लिया और अश्लील बातें करने लगा।महिला का आरोप है कि शिक्षक ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उसे अपने साथ चलने के लिए भी दबाव बनाया। इस हरकत से घबराई महिला ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकती है।चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी केवल एक स्कूल शिक्षक ही नहीं, बल्कि पूर्व में बालोद जिले में जिला खेल अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुका है। ऐसे जिम्मेदार पद पर रह चुके व्यक्ति द्वारा इस तरह की हरकत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और निंदा का माहौल बना दिया है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीटीआई शिक्षक पर महिला से छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। घटना डौंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित महिला के अनुसार, वह दोपहर के समय आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने उसे रोक लिया और अश्लील बातें करने लगा।
महिला का आरोप है कि शिक्षक ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उसे अपने साथ चलने के लिए भी दबाव बनाया। इस हरकत से घबराई महिला ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकती है।
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी केवल एक स्कूल शिक्षक ही नहीं, बल्कि पूर्व में बालोद जिले में जिला खेल अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुका है। ऐसे जिम्मेदार पद पर रह चुके व्यक्ति द्वारा इस तरह की हरकत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और निंदा का माहौल बना दिया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *