धमतरी: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अवैध अफीम खेती के मामलों के बीच धमतरी जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पूरे जिले में व्यापक सर्वे और जांच अभियान चलाया। अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम ने संभावित क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया।यह कार्रवाई भू-अभिलेख विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशों के तहत की गई, जिसमें सभी जिला कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था। इसके पालन में अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी और प्रभारी अधिकारी मनोज मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्रवार निरीक्षण कराया गया।प्रशासन ने मगरलोड, डुबान क्षेत्र सहित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखते हुए खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों का विस्तृत सर्वे किया। जांच के दौरान कहीं भी अवैध अफीम की खेती नहीं पाई गई, जिसे प्रशासन ने राहतभरी स्थिति बताया है।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और कृषि गतिविधियों की सतत निगरानी प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी विभागों के समन्वय से लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।
धमतरी: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अवैध अफीम खेती के मामलों के बीच धमतरी जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पूरे जिले में व्यापक सर्वे और जांच अभियान चलाया। अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम ने संभावित क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया।
यह कार्रवाई भू-अभिलेख विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशों के तहत की गई, जिसमें सभी जिला कलेक्टरों को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था। इसके पालन में अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी और प्रभारी अधिकारी मनोज मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्रवार निरीक्षण कराया गया।
प्रशासन ने मगरलोड, डुबान क्षेत्र सहित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखते हुए खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों का विस्तृत सर्वे किया। जांच के दौरान कहीं भी अवैध अफीम की खेती नहीं पाई गई, जिसे प्रशासन ने राहतभरी स्थिति बताया है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और कृषि गतिविधियों की सतत निगरानी प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी विभागों के समन्वय से लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *