धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र में कथित अवैध अफीम खेती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।संगठनों का आरोप है कि क्षेत्र में लगभग 20 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, जो कथित रूप से एक भाजपा नेता के फार्म हाउस से जुड़ी है। आरोप यह भी लगाया गया है कि मामले को दबाने के लिए जेसीबी मशीन चलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष डोमेश्वर साहू ने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह सवाल उठता है कि क्या प्रदेश के लोगों को नशे की ओर धकेला जा रहा है। वहीं, राजस्व विभाग द्वारा जांच में अफीम की खेती नहीं मिलने की बात पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि निखलेश देवान साहू ने कहा कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में अफीम और गांजा खेती की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि जमीन के मालिक, जेसीबी संचालन के निर्देश देने वाले और खेत में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।इधर, प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर पीके प्रेमी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र में कथित अवैध अफीम खेती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संगठनों का आरोप है कि क्षेत्र में लगभग 20 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, जो कथित रूप से एक भाजपा नेता के फार्म हाउस से जुड़ी है। आरोप यह भी लगाया गया है कि मामले को दबाने के लिए जेसीबी मशीन चलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष डोमेश्वर साहू ने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह सवाल उठता है कि क्या प्रदेश के लोगों को नशे की ओर धकेला जा रहा है। वहीं, राजस्व विभाग द्वारा जांच में अफीम की खेती नहीं मिलने की बात पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि निखलेश देवान साहू ने कहा कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में अफीम और गांजा खेती की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने मांग की कि जमीन के मालिक, जेसीबी संचालन के निर्देश देने वाले और खेत में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
इधर, प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर पीके प्रेमी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *