Durg: जामुल थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुन्दर विहार फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कुछ आरोपी रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।छावनी सीएसपी Prashant Paikra ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि उक्त मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए “ड्रैगन टाइगर”, “अंदर-बाहर”, “तीन पत्ती”, “टेनिस”, “फुटबॉल” और “रूलेट” जैसे गेम्स पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। इसके लिए वे ग्राहकों को आईडी उपलब्ध कराते थे और मोबाइल व लैपटॉप के जरिए पूरे नेटवर्क का संचालन करते थे।पुलिस के मुताबिक, गिरोह अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर अवैध लेनदेन करता था। रोजाना 3 से 7 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन हो रहा था और कुल कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका था।मौके से पुलिस ने 1 लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 7 बैंक पासबुक सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में पोषण निषाद, योगेश विश्वकर्मा, गौरव तिवारी, संजय जायसवाल, चुनेश निषाद, विक्रम उर्फ विक्की सिंह और उदल शामिल हैं।
Durg: जामुल थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुन्दर विहार फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कुछ आरोपी रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
छावनी सीएसपी Prashant Paikra ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि उक्त मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए “ड्रैगन टाइगर”, “अंदर-बाहर”, “तीन पत्ती”, “टेनिस”, “फुटबॉल” और “रूलेट” जैसे गेम्स पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। इसके लिए वे ग्राहकों को आईडी उपलब्ध कराते थे और मोबाइल व लैपटॉप के जरिए पूरे नेटवर्क का संचालन करते थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर अवैध लेनदेन करता था। रोजाना 3 से 7 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन हो रहा था और कुल कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका था।
मौके से पुलिस ने 1 लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 7 बैंक पासबुक सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पोषण निषाद, योगेश विश्वकर्मा, गौरव तिवारी, संजय जायसवाल, चुनेश निषाद, विक्रम उर्फ विक्की सिंह और उदल शामिल हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *