दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और 8 वर्षीय बेटा भी घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान भारती, निवासी खुर्सीपार भिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और 8 वर्षीय बेटे के साथ रायपुर से एग्जाम देकर वापस भिलाई लौट रही थी। इसी दौरान भिलाई-3 थाना के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और बच्चा घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दुर्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और 8 वर्षीय बेटा भी घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान भारती, निवासी खुर्सीपार भिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और 8 वर्षीय बेटे के साथ रायपुर से एग्जाम देकर वापस भिलाई लौट रही थी। इसी दौरान भिलाई-3 थाना के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति और बच्चा घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *