भिलाई, 21 मार्च एमएसएमई उद्योग संघ, दुर्ग द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने एवं आगामी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से संघ के कार्यालय, भिलाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष के.के. झा ने की।बैठक में उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, व्यास प्रसाद शुक्ल, मयूर कुकरेजा, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर विवेकानंद झा एवं आमंत्रित सदस्य चमन लाल बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए ठोस रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।इंडस्ट्रियल गैस संकट पर चिंताबैठक में क्षेत्र में जारी इंडस्ट्रियल गैस संकट के गंभीर मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि इस संकट के कारण कई उद्योग एवं कारखाने प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उत्पादन और रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। समस्या के शीघ्र समाधान हेतु प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।28 मार्च को अगली बैठकसंघ की कोर कमेटी की अगली बैठक 28 मार्च 2026, सायं 4:00 बजे एमएसएमई उद्योग संघ कार्यालय, भिलाई में आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के प्रमुख मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।बैठक के अंत में सभी सदस्यों को हिन्दू नववर्ष एवं गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।संघ के महासचिव अंकित मेहता ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया
भिलाई, 21 मार्च एमएसएमई उद्योग संघ, दुर्ग द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने एवं आगामी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से संघ के कार्यालय, भिलाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष के.के. झा ने की।
बैठक में उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, व्यास प्रसाद शुक्ल, मयूर कुकरेजा, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर विवेकानंद झा एवं आमंत्रित सदस्य चमन लाल बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए ठोस रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।
इंडस्ट्रियल गैस संकट पर चिंता
बैठक में क्षेत्र में जारी इंडस्ट्रियल गैस संकट के गंभीर मुद्दे पर विशेष चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि इस संकट के कारण कई उद्योग एवं कारखाने प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उत्पादन और रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। समस्या के शीघ्र समाधान हेतु प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।
28 मार्च को अगली बैठक
संघ की कोर कमेटी की अगली बैठक 28 मार्च 2026, सायं 4:00 बजे एमएसएमई उद्योग संघ कार्यालय, भिलाई में आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के प्रमुख मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों को हिन्दू नववर्ष एवं गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
संघ के महासचिव अंकित मेहता ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया
Your email address will not be published. Required fields are marked *