ईरान में जारी युद्ध जैसे हालातों के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है। अजरबैजान सीमा पर सख्त नियमों और सीमित प्रवेश की वजह से सैकड़ों छात्र कई दिनों तक फंसे रहे। 'ट्रैवल कोड' की अनिवार्यता और रोजाना केवल 10 छात्रों को अनुमति मिलने से हालात और जटिल हो गए।ऐसे में भारतीय दूतावास और ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMA) के प्रयासों से छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते बाहर निकालने का विकल्प दिया गया, जो अब अपेक्षाकृत आसान साबित हो रहा है। अब तक लगभग 900 भारतीय नागरिक इस वैकल्पिक मार्ग से ईरान से बाहर निकल चुके हैं, जिनमें ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के छात्र शामिल हैं।हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में छात्रों और उनके परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। फ्लाइट टिकट रद्द होने, महंगे किराए और कम रिफंड ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। कई अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए कर्ज तक लेना पड़ा।फिलहाल सैकड़ों छात्र अभी भी ईरान में फंसे हुए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आर्मेनिया के रास्ते चल रही नियमित उड़ानों के जरिए आने वाले दिनों में सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाएगी।
ईरान में जारी युद्ध जैसे हालातों के बीच भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है। अजरबैजान सीमा पर सख्त नियमों और सीमित प्रवेश की वजह से सैकड़ों छात्र कई दिनों तक फंसे रहे। 'ट्रैवल कोड' की अनिवार्यता और रोजाना केवल 10 छात्रों को अनुमति मिलने से हालात और जटिल हो गए।
ऐसे में भारतीय दूतावास और ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMA) के प्रयासों से छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते बाहर निकालने का विकल्प दिया गया, जो अब अपेक्षाकृत आसान साबित हो रहा है। अब तक लगभग 900 भारतीय नागरिक इस वैकल्पिक मार्ग से ईरान से बाहर निकल चुके हैं, जिनमें ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के छात्र शामिल हैं।
हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में छात्रों और उनके परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। फ्लाइट टिकट रद्द होने, महंगे किराए और कम रिफंड ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। कई अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए कर्ज तक लेना पड़ा।
फिलहाल सैकड़ों छात्र अभी भी ईरान में फंसे हुए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आर्मेनिया के रास्ते चल रही नियमित उड़ानों के जरिए आने वाले दिनों में सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी संभव हो पाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *