दुर्ग/भिलाई। सहकार भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन रविवार, 22 मार्च को भिलाई के सेक्टर-7 स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा।इस सम्मेलन की तैयारी के तहत लक्ष्य प्रकल्प में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सहकार भारती के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कनीराम ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिला सहकारिता को मजबूत करना और मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश भर से सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। सम्मेलन में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती रेवती ताई शेन्दुर्निकर, राष्ट्रीय मंत्री दिलीप पाटील सहित कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा कार्यक्रम में बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।श्री कनीराम ने बताया कि सहकार भारती ‘बिना संस्कार नहीं सहकार – बिना सहकार नहीं उद्धार’ के मूल मंत्र के साथ देशभर में कार्य कर रहा है और 28 राज्यों के 650 से अधिक जिलों में संगठन सक्रिय है।उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व भिलाई में राष्ट्रीय स्तर का महिला सहकारिता सम्मेलन भी सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। हाल ही में रायपुर में बुनकर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन भी संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक दीवान, सत्येंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री सौरभ शर्मा, दीपक मिश्रा सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारी एवं सहकार सेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा ने किया।
इस सम्मेलन की तैयारी के तहत लक्ष्य प्रकल्प में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सहकार भारती के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कनीराम ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिला सहकारिता को मजबूत करना और मातृशक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश भर से सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं शामिल होंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। सम्मेलन में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती रेवती ताई शेन्दुर्निकर, राष्ट्रीय मंत्री दिलीप पाटील सहित कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा कार्यक्रम में बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।
श्री कनीराम ने बताया कि सहकार भारती ‘बिना संस्कार नहीं सहकार – बिना सहकार नहीं उद्धार’ के मूल मंत्र के साथ देशभर में कार्य कर रहा है और 28 राज्यों के 650 से अधिक जिलों में संगठन सक्रिय है।
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व भिलाई में राष्ट्रीय स्तर का महिला सहकारिता सम्मेलन भी सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। हाल ही में रायपुर में बुनकर प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अधिवेशन भी संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक दीवान, सत्येंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री सौरभ शर्मा, दीपक मिश्रा सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारी एवं सहकार सेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन दीपक मिश्रा ने किया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *