लंदन में पान थूकना पड़ा भारी, भारतीय मूल के दो लोगों पर ₹1.72 लाख का जुर्माना

भारत में सड़कों पर पान खाकर कहीं भी थूकना भले आम बात हो, लेकिन विदेशों में यही आदत भारी पड़ सकती है। लंदन के ब्रेंट इलाके से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सार्वजनिक स्थान पर पान थूकने पर भारतीय मूल के दो लोगों को भारी जुर्माना भरना पड़ा।



ब्रेंट काउंसिल के नियमों के तहत सार्वजनिक जगहों पर थूकना कानूनन अपराध है। इसी नियम का उल्लंघन करने पर एजवेयर निवासी 31 वर्षीय अक्षत कुमार और उनके साथी हितेश पटेल को कोर्ट ने सख्त सजा सुनाई।


नॉर्थ वेस्ट लंदन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अक्षत कुमार पर 1,391 पाउंड यानी करीब 1 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर ऐसे मामलों में 100 पाउंड (लगभग 12 हजार रुपये) का फाइन लगाया जाता है, लेकिन कोर्ट में पेश न होने और नियमों की अनदेखी करने के कारण यह जुर्माना बढ़ा दिया गया।


विदेशों में स्वच्छता को लेकर नियम बेहद सख्त होते हैं और छोटी सी लापरवाही भी बड़ी सजा का कारण बन सकती है। यह मामला उन लोगों के लिए एक सबक है, जो सार्वजनिक स्थानों पर सफाई नियमों को हल्के में लेते हैं।


लंदन की यह घटना साफ संकेत देती है कि विदेश में रहने या घूमने के दौरान स्थानीय कानूनों और स्वच्छता नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *