दुर्ग में 599 LPG सिलेंडर जब्त, अवैध गैस कारोबार पर बड़ा एक्शन

दुर्ग में 599 LPG सिलेंडर जब्त, अवैध गैस कारोबार पर बड़ा एक्शन, खाद्य विभाग का छापामिडिल ईस्ट ईरान में जारी युद्ध के चलते LPG गैस सिलेंडर की उपलब्धता और दाम की चिंता भारत में भी देखी जा रही है. आम लोग बुकिंग को लेकर परेशान हैं. इसी परेशानी फायदा उठाकर अवैध कारोबार या कालाबाजारी जैसी मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि जिला प्रशासन स्टॉक पर्याप्त मात्रा में होने का दावा कर रहा है और साथ ही छापेमार कार्रवाई भी कर रहा है. ऐसी ही एक बड़ी कार्रवाई दुर्ग जिले से सामने आई जहां करीब 600 सिलेंडर जब्त किए गए. क्या है पूरा मामला?मामला दुर्ग जिले के रसमडा स्थित बोरई इंडस्ट्रियल एरिया का है. जहां खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की. दरअसल खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि पापुसा गैसेस प्राइवेट लिमिटेड में गैस से जुड़ी अनियमितताएं और अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं. सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कुल 599 नग एलपीजी गैस सिलेंडर और करीब 2840 किलोग्राम एलपीजी गैस जब्त की.मौके पर रिफिलिंग के 3 बड़े टैंक भी मिलेजांच में यह पाया गया कि कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के Go gas और गैस प्वाइंट ब्रांड नाम से सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही थी. मौके पर रिफिलिंग के लिए तीन बुलेट टैंक भी मिले, जिससे अवैध गैस भरे होने की आशंका और मजबूत हो गई. गैस की सप्लाई अतुल रबर नाम की कंपनी को की जाती है, उनके पास लाइसेंस तो था लेकिन जब अन्य संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके- खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंहखाद्य विभाग ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *