धमतरी में तेज आंधी-तूफान का कहर: पेड़ गिरे, बिजली खंभे टूटे, जनजीवन प्रभावित

छत्तीसगढ़ के धमतरी में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने शहर और आसपास के इलाकों में भारी असर डाला। मौसम में अचानक बदलाव के चलते तेज हवाओं ने कई जगहों पर तबाही मचाई, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

लोहरसी रोड पर तेज हवाओं के कारण कई बिजली खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जबकि कुछ खंभे झुक गए। इससे आसपास के क्षेत्रों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों के दैनिक कार्यों पर सीधा असर पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभों को हटाने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू किया।

वहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी आंधी के चलते कई बड़े पेड़ों की डालियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों और नगर निगम की टीम ने मिलकर रास्तों को साफ किया, जिसके बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी धमतरी में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ मौसम ने करवट ली थी। लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, किसानों के बीच फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस तरह के मौसम से नुकसान की आशंका बनी हुई है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *