दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ले में सोमवार रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों परिवारों के बड़े सदस्य भी इसमें शामिल हो गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और हिंसा भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।मंगलवार सुबह स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुर्ग पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च एसएसपी विजय अग्रवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद पहले से चल रहे तनाव का परिणाम हो सकता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को ले जाने की घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ले में सोमवार रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों परिवारों के बड़े सदस्य भी इसमें शामिल हो गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और हिंसा भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान कई लोग घायल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
मंगलवार सुबह स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दुर्ग पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च एसएसपी विजय अग्रवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद पहले से चल रहे तनाव का परिणाम हो सकता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को ले जाने की घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *