छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई कैंप क्षेत्र में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते बड़े टकराव में बदल गया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव होने लगा।घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पथराव के दौरान छावनी के CSP प्रशांत सिंह पैकरा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस विवाद की जड़ दो दिन पहले की एक घटना से जुड़ी हो सकती है। आरोप है कि एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इसके बाद से ही क्षेत्र में तनाव बना हुआ था, जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया।घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने छावनी थाना का घेराव कर नारेबाजी की। इस बीच करणी सेना भी मौके पर पहुंच गई। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।देर रात कुछ संगठनों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई कैंप क्षेत्र में सोमवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते बड़े टकराव में बदल गया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव होने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पथराव के दौरान छावनी के CSP प्रशांत सिंह पैकरा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया, जिसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस विवाद की जड़ दो दिन पहले की एक घटना से जुड़ी हो सकती है। आरोप है कि एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इसके बाद से ही क्षेत्र में तनाव बना हुआ था, जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया।
घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने छावनी थाना का घेराव कर नारेबाजी की। इस बीच करणी सेना भी मौके पर पहुंच गई। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
देर रात कुछ संगठनों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *