देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। भारत निर्वाचन आयोग रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।चुनाव आयोग के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी विज्ञान भवन में मीडिया को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी कार्यक्रम, मतदान की चरणबद्ध प्रक्रिया, मतगणना की तारीख और आचार संहिता से जुड़े अहम बिंदुओं की जानकारी दी जा सकती है।इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु विधानसभा का 10 मई, असम विधानसभा का 20 मई और केरल विधानसभा का 23 मई को खत्म होगा। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा समय रहते कार्यक्रम घोषित किया जाना तय माना जा रहा है। पुडुचेरी में भी चुनावी सरगर्मी तेज है और वहां भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संभव है।सूत्रों के मुताबिक, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में कराए जा सकते हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में पिछली बार के मुकाबले कम चरणों में मतदान होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। इससे पहले 2021 में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था।चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने संबंधित राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है। आयोग ने असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि पश्चिम बंगाल में भी तैयारियों की समीक्षा पूरी की गई। इसके अलावा मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण और विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया भी चलाई गई, ताकि चुनाव पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराए जा सकें।अब पूरे देश की नजर आज शाम होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है, जहां पांच राज्यों के चुनावी रण का पूरा रोडमैप सामने आ सकता है।
देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। भारत निर्वाचन आयोग रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी विज्ञान भवन में मीडिया को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी कार्यक्रम, मतदान की चरणबद्ध प्रक्रिया, मतगणना की तारीख और आचार संहिता से जुड़े अहम बिंदुओं की जानकारी दी जा सकती है।
इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु विधानसभा का 10 मई, असम विधानसभा का 20 मई और केरल विधानसभा का 23 मई को खत्म होगा। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा समय रहते कार्यक्रम घोषित किया जाना तय माना जा रहा है। पुडुचेरी में भी चुनावी सरगर्मी तेज है और वहां भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संभव है।
सूत्रों के मुताबिक, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में कराए जा सकते हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में पिछली बार के मुकाबले कम चरणों में मतदान होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं। इससे पहले 2021 में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था।
चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ ने संबंधित राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है। आयोग ने असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि पश्चिम बंगाल में भी तैयारियों की समीक्षा पूरी की गई। इसके अलावा मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण और विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया भी चलाई गई, ताकि चुनाव पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराए जा सकें।
अब पूरे देश की नजर आज शाम होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है, जहां पांच राज्यों के चुनावी रण का पूरा रोडमैप सामने आ सकता है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *