जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही 7 साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता बच्चे को बहला-फुसलाकर साइकिल से नहर किनारे ले गया और वहां उसे पानी में डुबो दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। वहीं 7 साल का बेटा आरोपी पिता के साथ रहता था। पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था और गांव वालों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी को फोन पर अक्सर धमकाता था। वह बेटे को नुकसान पहुंचाने और खुदकुशी करने जैसी बातें भी करता था।पुलिस के अनुसार, 13 मार्च की रात आरोपी अपने बेटे को साइकिल पर बैठाकर करीब 2 बजे नहर पर ले गया। वहां उसने बच्चे को जबरन पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उनके बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई है।हालांकि जब पत्नी ने घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की, तो आरोपी अलग-अलग बयान देने लगा। उसके जवाबों में विरोधाभास देखकर पत्नी को शक हुआ। इसके बाद उसने पामगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह साफ हुआ कि बच्चे को जबरन पानी में डुबोया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही 7 साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता बच्चे को बहला-फुसलाकर साइकिल से नहर किनारे ले गया और वहां उसे पानी में डुबो दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। वहीं 7 साल का बेटा आरोपी पिता के साथ रहता था। पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था और गांव वालों के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी को फोन पर अक्सर धमकाता था। वह बेटे को नुकसान पहुंचाने और खुदकुशी करने जैसी बातें भी करता था।
पुलिस के अनुसार, 13 मार्च की रात आरोपी अपने बेटे को साइकिल पर बैठाकर करीब 2 बजे नहर पर ले गया। वहां उसने बच्चे को जबरन पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उनके बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई है।
हालांकि जब पत्नी ने घटना के बारे में विस्तार से पूछताछ की, तो आरोपी अलग-अलग बयान देने लगा। उसके जवाबों में विरोधाभास देखकर पत्नी को शक हुआ। इसके बाद उसने पामगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह साफ हुआ कि बच्चे को जबरन पानी में डुबोया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *