अतुल शर्मा बने स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई के अध्यक्ष, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

भिलाई। स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई के सभी सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से अतुल शर्मा को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक के उपरांत लिए गए इस निर्णय का सभी सदस्यों ने स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

बैठक में प्रेस क्लब के कई वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आनंद नारायण ओझा, प्रदीप राव, उमेश पांडे, गौरव कुमार, अरशद सिद्दीकी, भूपेंद्र सिंह, सुनील पांडे, अमित सोनी, सुनील सोनी, बबला मानस, विमल थापा, शिवेंद्र शिंदे, सन्नी, शमसुद्दीन खान, प्रदीप विश्वकर्मा, संजय सिंह, तरुण, दीपक कुमार, अनीता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने एकमत होकर अतुल शर्मा के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर BHAROSA 24 NEWS के (मैनेजर PR), KV और KH ग्रुप के PR "अतुल शर्मा" को BHAROSA 24 NEWS , KV और KH ग्रुप की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *