दुर्ग-जिले के उतई क्षेत्र स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:20 बजे उतई स्थित राम जानकी राइस मिल में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया।अग्निशमन दल के मौके पर पहुंचने तक आग राइस मिल में रखे बारदानों की ओर तेजी से फैल चुकी थी। आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 5 घंटे की कार्रवाई और करीब 20 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।अग्निशमन दल के प्रभारी भगवती बंजारे, धन्नु यादव और केशव यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। अग्निशमन कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।इस दौरान अग्निशमन कर्मचारी कुलेश्वर, शैलेंद्र, तामेश्वर, नरोत्तम टंडन, संतोष मडरिया, जितेंद्र, उमेश, जयशंकर, जयराम, गौरव और जागेंद्र ने मिलकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दुर्ग-जिले के उतई क्षेत्र स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:20 बजे उतई स्थित राम जानकी राइस मिल में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया।
अग्निशमन दल के मौके पर पहुंचने तक आग राइस मिल में रखे बारदानों की ओर तेजी से फैल चुकी थी। आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 5 घंटे की कार्रवाई और करीब 20 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
अग्निशमन दल के प्रभारी भगवती बंजारे, धन्नु यादव और केशव यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। अग्निशमन कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
इस दौरान अग्निशमन कर्मचारी कुलेश्वर, शैलेंद्र, तामेश्वर, नरोत्तम टंडन, संतोष मडरिया, जितेंद्र, उमेश, जयशंकर, जयराम, गौरव और जागेंद्र ने मिलकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Your email address will not be published. Required fields are marked *