(बलरामपुर, छत्तीसगढ़)-बलरामपुर जिले में अवैध अफ़ीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। करौंधा के पास खजुरी पंचायत में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफ़ीम की खेती मिलने के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि बलरामपुर जिले में अफ़ीम की खेती का यह तीसरा मामला है, जो सरकार की व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि करौंधा के पास खजुरी पंचायत में डेढ़ एकड़ में अफ़ीम की खेती पकड़ी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी कमजोर होने के कारण ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।गौरतलब है कि प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से उगाई जा रही अफ़ीम की फसल को नष्ट कर दिया है और मामले की जांच जारी है। जिले में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि बलरामपुर जिले में अफ़ीम की खेती का यह तीसरा मामला है, जो सरकार की व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि करौंधा के पास खजुरी पंचायत में डेढ़ एकड़ में अफ़ीम की खेती पकड़ी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी कमजोर होने के कारण ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
गौरतलब है कि प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से उगाई जा रही अफ़ीम की फसल को नष्ट कर दिया है और मामले की जांच जारी है। जिले में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *