दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मकान संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि मकान में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मकान संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर और ग्राहक अमन शेख निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, नगद 5,500 रुपये और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मकान संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से 8 महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर के विद्या विहार कॉलोनी स्थित मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान पुलिस ने पाया कि मकान में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मकान संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत निवासी विद्या विहार कॉलोनी नेहरू नगर और ग्राहक अमन शेख निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, नगद 5,500 रुपये और देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत स्मृति नगर थाना में अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Your email address will not be published. Required fields are marked *