संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।इस दौरान कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष के 118 सांसदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ओम बिरला ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी, जो कि पक्षपातपूर्ण रवैया दर्शाता है।लोकसभा में इस प्रस्ताव पर करीब 10 घंटे तक बहस होनी है। आसन पर बैठे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सांसदों से कहा कि चर्चा प्रस्ताव के मुद्दे पर केंद्रित रहनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। वहीं भाजपा की ओर से अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रविशंकर प्रसाद और भर्तृहरि महताब अपनी बात रखेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान भी चर्चा में हिस्सा लेंगे।वहीं विपक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जोथिमणि प्रस्ताव के समर्थन में अपनी दलीलें पेश करेंगे।इसी बीच कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे संवैधानिक व्यवस्था में खालीपन पैदा हो गया है।दूसरी ओर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार और घरेलू ईंधन कीमतों पर संभावित असर पर चर्चा की मांग की है।संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था। पहला चरण 13 फरवरी तक चला था, जबकि दूसरा चरण 2 अप्रैल तक जारी रहेगा।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
इस दौरान कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष के 118 सांसदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ओम बिरला ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी, जो कि पक्षपातपूर्ण रवैया दर्शाता है।
लोकसभा में इस प्रस्ताव पर करीब 10 घंटे तक बहस होनी है। आसन पर बैठे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने सांसदों से कहा कि चर्चा प्रस्ताव के मुद्दे पर केंद्रित रहनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। वहीं भाजपा की ओर से अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रविशंकर प्रसाद और भर्तृहरि महताब अपनी बात रखेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान भी चर्चा में हिस्सा लेंगे।
वहीं विपक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जोथिमणि प्रस्ताव के समर्थन में अपनी दलीलें पेश करेंगे।
इसी बीच कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे संवैधानिक व्यवस्था में खालीपन पैदा हो गया है।
दूसरी ओर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार और घरेलू ईंधन कीमतों पर संभावित असर पर चर्चा की मांग की है।
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था। पहला चरण 13 फरवरी तक चला था, जबकि दूसरा चरण 2 अप्रैल तक जारी रहेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *