भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में सहायता सामाजिक संस्था के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने की।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में बढ़ रही घरेलू हिंसा के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की और यह संकल्प लिया कि यदि आसपास कहीं भी घरेलू हिंसा की घटना होती है तो वे कानून की मदद से पीड़ित महिलाओं का सहयोग करेंगी और परिवारों में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगी।इस अवसर पर सभी महिलाओं ने आपसी एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लवली, सरिता सिंह, माही, रीता, विनीता, आरती, प्रेम कौर नंदा, अल्का शर्मा, कंचन, राजवीर कौर, अल्का, भारती, प्रेमा, शारदा, सीमा, मेनका सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का समापन लवली के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में सहायता सामाजिक संस्था के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समाज में बढ़ रही घरेलू हिंसा के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की और यह संकल्प लिया कि यदि आसपास कहीं भी घरेलू हिंसा की घटना होती है तो वे कानून की मदद से पीड़ित महिलाओं का सहयोग करेंगी और परिवारों में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर सभी महिलाओं ने आपसी एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लवली, सरिता सिंह, माही, रीता, विनीता, आरती, प्रेम कौर नंदा, अल्का शर्मा, कंचन, राजवीर कौर, अल्का, भारती, प्रेमा, शारदा, सीमा, मेनका सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन लवली के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *