CM विष्णुदेव साय से जापान के मंत्री नोरियाकी आबे की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री नोरियाकी आबे ने रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच राज्य में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नोरियाकी आबे का पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाई और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने अपनी हालिया जापान यात्रा का जिक्र करते हुए राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नई औद्योगिक नीतियों और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इन सभी कारणों से राज्य में निवेशकों के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं और सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, व्यापारिक सहयोग और जापानी निवेश को बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में जापान और छत्तीसगढ़ के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव तथा विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *