संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन लोकसभा में भारी हंगामे के कारण कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हालात पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करने के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।दरअसल, लोकसभा की कार्यसूची में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े नोटिस पर चर्चा तय थी। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद से प्रस्ताव रखने को कहा, लेकिन इसी दौरान विपक्षी सांसद पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग करते हुए आसन के समीप पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के सदस्य नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति देने की मांग भी कर रहे थे।जगदंबिका पाल ने विपक्ष के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही में प्रति मिनट लगभग ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं और एक दिन में करीब नौ करोड़ रुपये का खर्च आता है। उन्होंने विपक्ष पर संसद को बंधक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि विपक्ष स्पीकर के खिलाफ दिए गए नोटिस पर गंभीर है तो उस पर चर्चा शुरू करे।इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष खुद ही व्यवधान पैदा कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर नियमों का पालन नहीं करने और संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।वहीं राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विस्तृत बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति और संवाद के जरिए समाधान का समर्थक रहा है। सरकार ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सतर्क है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय संकट का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर कम से कम पड़े।जयशंकर ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई है और एक अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है और कई भारतीयों को सुरक्षित निकालकर वापस लाया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में स्थिरता भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय दूतावास अलर्ट पर हैं और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए समन्वय किया जा रहा है।इस बीच संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई भी दी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया।
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन लोकसभा में भारी हंगामे के कारण कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हालात पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करने के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।
दरअसल, लोकसभा की कार्यसूची में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े नोटिस पर चर्चा तय थी। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद से प्रस्ताव रखने को कहा, लेकिन इसी दौरान विपक्षी सांसद पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग करते हुए आसन के समीप पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। विपक्ष के सदस्य नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने की अनुमति देने की मांग भी कर रहे थे।
जगदंबिका पाल ने विपक्ष के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संसद की कार्यवाही में प्रति मिनट लगभग ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं और एक दिन में करीब नौ करोड़ रुपये का खर्च आता है। उन्होंने विपक्ष पर संसद को बंधक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि विपक्ष स्पीकर के खिलाफ दिए गए नोटिस पर गंभीर है तो उस पर चर्चा शुरू करे।
इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष खुद ही व्यवधान पैदा कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर नियमों का पालन नहीं करने और संसद की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
वहीं राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विस्तृत बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति और संवाद के जरिए समाधान का समर्थक रहा है। सरकार ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सतर्क है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय संकट का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर कम से कम पड़े।
जयशंकर ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई है और एक अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है और कई भारतीयों को सुरक्षित निकालकर वापस लाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में स्थिरता भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय दूतावास अलर्ट पर हैं और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए समन्वय किया जा रहा है।
इस बीच संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई भी दी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *