बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह मेल न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर सहित आसपास के तहसील परिसर को खाली करा लिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्कॉड और डॉग स्कॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा एजेंसियां न्यायालय परिसर के हर कोने की गहन जांच कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या खतरे का पता लगाया जा सके।जिला न्यायालय के लोक अभियोजक शिव गोपाल श्रीवास ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अदालत खुलने के बाद ईमेल के माध्यम से न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे परिसर को खाली करा दिया गया और अदालत में होने वाली सभी न्यायिक प्रक्रियाओं को फिलहाल रोक दिया गया है।वहीं बेमेतरा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने कहा कि धमकी मिलने के बाद पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। बम स्कॉड और डॉग स्कॉड की मदद से परिसर की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।जानकारी के अनुसार, आज बेमेतरा के साथ-साथ बालोद जिला न्यायालय को भी इसी तरह की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है, इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच साजिश और शरारत दोनों एंगल से कर रही है।गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी पहले इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि जांच में कई मामलों में इन्हें अफवाह या शरारत पाया गया था। फिलहाल बेमेतरा मामले में भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह मेल न्यायालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा के लिहाज से न्यायालय परिसर सहित आसपास के तहसील परिसर को खाली करा लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्कॉड और डॉग स्कॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा एजेंसियां न्यायालय परिसर के हर कोने की गहन जांच कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या खतरे का पता लगाया जा सके।
जिला न्यायालय के लोक अभियोजक शिव गोपाल श्रीवास ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अदालत खुलने के बाद ईमेल के माध्यम से न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे परिसर को खाली करा दिया गया और अदालत में होने वाली सभी न्यायिक प्रक्रियाओं को फिलहाल रोक दिया गया है।
वहीं बेमेतरा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने कहा कि धमकी मिलने के बाद पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। बम स्कॉड और डॉग स्कॉड की मदद से परिसर की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार, आज बेमेतरा के साथ-साथ बालोद जिला न्यायालय को भी इसी तरह की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है, इसका पता लगाने के लिए साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच साजिश और शरारत दोनों एंगल से कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी पहले इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि जांच में कई मामलों में इन्हें अफवाह या शरारत पाया गया था। फिलहाल बेमेतरा मामले में भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *