नई दिल्ली: करूर भगदड़ मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने उन्हें मंगलवार, 10 मार्च को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है।यह मामला पिछले साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर जिले के वेलुसामीपुरम में आयोजित टीवीके की एक रैली से जुड़ा है, जहां अचानक मची भगदड़ में 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे थे।शुरुआत में इस मामले की जांच तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित एक विशेष समिति कर रही थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। इसके बाद जांच एजेंसी ने टीवीके से जुड़े कई पदाधिकारियों से पूछताछ की, जिनमें एन आनंद, टी निर्मलकुमार और आधव अर्जुन शामिल हैं।सीबीआई ने पार्टी प्रमुख विजय को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। वह पहली बार 12 जनवरी को दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ हुई और 100 से अधिक सवाल पूछे गए। इसके बाद दूसरे चरण की पूछताछ के लिए उन्हें 19 जनवरी को फिर बुलाया गया, जहां करीब 5 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए।सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने दोनों सत्रों की पूछताछ को लिखित और वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में दर्ज किया है। पूछताछ के बाद पार्टी के एग्जीक्यूटिव निर्मलकुमार ने कहा था कि विजय ने जांच में पूरा सहयोग किया है और अगर आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तो वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं।अब करीब डेढ़ महीने के अंतराल के बाद सीबीआई ने विजय को फिर से पेश होने के लिए कहा है। खास बात यह है कि यह समन ऐसे समय आया है जब तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और विजय अपनी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू शुरू करने की योजना बना रहे थे।सीबीआई की इस नई कार्रवाई को करूर भगदड़ मामले की जांच में एक अहम कदम माना जा रहा है।
नई दिल्ली: करूर भगदड़ मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने उन्हें मंगलवार, 10 मार्च को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है।
यह मामला पिछले साल 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर जिले के वेलुसामीपुरम में आयोजित टीवीके की एक रैली से जुड़ा है, जहां अचानक मची भगदड़ में 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे थे।
शुरुआत में इस मामले की जांच तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित एक विशेष समिति कर रही थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। इसके बाद जांच एजेंसी ने टीवीके से जुड़े कई पदाधिकारियों से पूछताछ की, जिनमें एन आनंद, टी निर्मलकुमार और आधव अर्जुन शामिल हैं।
सीबीआई ने पार्टी प्रमुख विजय को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। वह पहली बार 12 जनवरी को दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ हुई और 100 से अधिक सवाल पूछे गए। इसके बाद दूसरे चरण की पूछताछ के लिए उन्हें 19 जनवरी को फिर बुलाया गया, जहां करीब 5 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए गए।
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने दोनों सत्रों की पूछताछ को लिखित और वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में दर्ज किया है। पूछताछ के बाद पार्टी के एग्जीक्यूटिव निर्मलकुमार ने कहा था कि विजय ने जांच में पूरा सहयोग किया है और अगर आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तो वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
अब करीब डेढ़ महीने के अंतराल के बाद सीबीआई ने विजय को फिर से पेश होने के लिए कहा है। खास बात यह है कि यह समन ऐसे समय आया है जब तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं और विजय अपनी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के इंटरव्यू शुरू करने की योजना बना रहे थे।
सीबीआई की इस नई कार्रवाई को करूर भगदड़ मामले की जांच में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *