छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 26 क्विंटल सरकारी चावल चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां अपने साथ ले गए।जानकारी के अनुसार, दुकान के सेल्समैन ने शनिवार को ग्रामीणों को राशन वितरण करने के बाद दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रविवार सुबह जब वह बचे हुए हितग्राहियों को राशन देने के लिए दुकान पहुंचा तो देखा कि गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कमरे में रखा करीब 26 क्विंटल चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन गायब है। इसके अलावा दुकान के अंदर रखा अन्य सामान भी बिखरा हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने पहले अपने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी और बाद में पिपरिया थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है कि चोरी हुआ चावल राज्य सरकार की अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त वितरण के लिए रखा गया था। इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उन्हें भोजन की कमी का सामना न करना पड़े। ऐसे में राशन दुकान से इतनी बड़ी मात्रा में चावल चोरी होने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है।ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर गरीबों के हक का राशन वापस दिलाया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 26 क्विंटल सरकारी चावल चोरी कर लिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार, दुकान के सेल्समैन ने शनिवार को ग्रामीणों को राशन वितरण करने के बाद दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रविवार सुबह जब वह बचे हुए हितग्राहियों को राशन देने के लिए दुकान पहुंचा तो देखा कि गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कमरे में रखा करीब 26 क्विंटल चावल और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन गायब है। इसके अलावा दुकान के अंदर रखा अन्य सामान भी बिखरा हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने पहले अपने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी और बाद में पिपरिया थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि चोरी हुआ चावल राज्य सरकार की अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त वितरण के लिए रखा गया था। इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उन्हें भोजन की कमी का सामना न करना पड़े। ऐसे में राशन दुकान से इतनी बड़ी मात्रा में चावल चोरी होने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है।
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर गरीबों के हक का राशन वापस दिलाया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *