होली पर्व से ठीक पहले दुर्ग जिले में मदिरा की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दुर्ग जिले होली पर्व से ठीक पहले दुर्ग जिले में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। 3 मार्च को जिलेभर की शराब दुकानों में भारी भीड़ उमड़ी और एक ही दिन में करीब 15 करोड़ रुपए की मदिरा की बिक्री दर्ज की गई। आबकारी विभाग के अनुसार यह आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है।जानकारी के मुताबिक, आम दिनों में दुर्ग जिले में शराब की औसत बिक्री 3 से 5 करोड़ रुपए के बीच रहती है। लेकिन होली के मद्देनजर इस बार मदिरा प्रेमियों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही दुकानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और देर रात तक बिक्री का सिलसिला जारी रहा।जिले में कुल 63 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें अंग्रेजी और देसी दोनों प्रकार की दुकानें शामिल हैं। सभी दुकानों में 3 मार्च को रिकॉर्ड स्तर की बिक्री हुई। कई दुकानों में स्टॉक तेजी से खत्म होता नजर आया, जिसके चलते अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी करनी पड़ी।बताया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने के फैसले के बाद लोगों ने पहले ही बड़ी मात्रा में शराब खरीद ली। अधिकारियों का मानना है कि यदि होली के दिन भी दुकानें खुली रहतीं तो बिक्री का आंकड़ा और अधिक हो सकता था।त्योहार के दौरान बढ़ी इस खपत से साफ है कि दुर्ग जिले में होली के अवसर पर शराब की मांग में भारी उछाल आता है और लोग जश्न मनाने के लिए पहले से तैयारी कर लेते हैं। Game on! Embrace the spirit of sportsmanship Prev Push your limits, redefine what's possible Next