रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली के दिन भी अपराध की घटनाएं सामने आईं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर हत्या की वारदात हुई, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। आरंग, विधानसभा और खरोरा थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मुताबिक तीनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों घटनाओं के पीछे मुख्य वजह नशा और आपसी विवाद रहा है।पहली घटना आरंग थाना क्षेत्र में हुई, जहां 18 वर्षीय युवक नीरज लोधी अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इस दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से उसके सीने में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दूसरी घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया की है। यहां चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में आरोपी कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने ही सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।तीसरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम माठ में हुई। यहां होली के दौरान डांस करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला आरोपी हीराबाई पटेल और दो नाबालिगों ने मिलकर मोहित धीवर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में आरोपियों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली के दिन भी अपराध की घटनाएं सामने आईं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगहों पर हत्या की वारदात हुई, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। आरंग, विधानसभा और खरोरा थाना क्षेत्र में हुई इन घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मुताबिक तीनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों घटनाओं के पीछे मुख्य वजह नशा और आपसी विवाद रहा है।
पहली घटना आरंग थाना क्षेत्र में हुई, जहां 18 वर्षीय युवक नीरज लोधी अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इस दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से उसके सीने में वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया की है। यहां चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में आरोपी कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने ही सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तीसरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम माठ में हुई। यहां होली के दौरान डांस करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला आरोपी हीराबाई पटेल और दो नाबालिगों ने मिलकर मोहित धीवर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में आरोपियों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *