दुर्ग: होली के पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने अनोखी पहल की है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए विधायक खुद वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस चलाकर क्षेत्र के 37 वार्डों में लगातार गश्त कर रहे हैं।विधायक रिकेश सेन ने जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए स्वयं एंबुलेंस की कमान संभाली और पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान वे न केवल वार्डों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं, बल्कि माइक के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने बाइक पर ट्रिपल राइड करने वालों को समझाइश दी और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताया।रिकेश सेन ने कहा कि एंबुलेंस साथ में रखने का उद्देश्य यह है कि यदि किसी भी वार्ड में अचानक कोई आपात स्थिति बनती है तो लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि होली जैसे त्योहारों में अक्सर हुड़दंग और असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि उनकी होली तभी “हैप्पी होली” होगी जब पूरे दिन और रात क्षेत्र में कोई हत्या, हाफ मर्डर या बड़ी अप्रिय घटना की खबर सामने न आए। विधायक की इस पहल की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है और लोग इसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधित्व का उदाहरण बता रहे हैं।
दुर्ग: होली के पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने अनोखी पहल की है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए विधायक खुद वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस चलाकर क्षेत्र के 37 वार्डों में लगातार गश्त कर रहे हैं।
विधायक रिकेश सेन ने जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए स्वयं एंबुलेंस की कमान संभाली और पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान वे न केवल वार्डों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं, बल्कि माइक के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने बाइक पर ट्रिपल राइड करने वालों को समझाइश दी और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताया।
रिकेश सेन ने कहा कि एंबुलेंस साथ में रखने का उद्देश्य यह है कि यदि किसी भी वार्ड में अचानक कोई आपात स्थिति बनती है तो लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि होली जैसे त्योहारों में अक्सर हुड़दंग और असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ विकास कार्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि उनकी होली तभी “हैप्पी होली” होगी जब पूरे दिन और रात क्षेत्र में कोई हत्या, हाफ मर्डर या बड़ी अप्रिय घटना की खबर सामने न आए। विधायक की इस पहल की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है और लोग इसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधित्व का उदाहरण बता रहे हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *