दुर्ग: पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।दुर्ग स्थित सेवा सदन कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और रंग-गुलाल की बौछार के बीच लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। समर्थक ढोल की थाप पर थिरकते हुए पारंपरिक होली गीतों का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी लोगों के बीच पहुंचकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और रंग-गुलाल लगाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।होली मिलन कार्यक्रम में महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेवा सदन कार्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। पूरे परिसर में रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला और लोगों ने जमकर होली खेलते हुए त्योहार का आनंद लिया।
दुर्ग: पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
दुर्ग स्थित सेवा सदन कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज और रंग-गुलाल की बौछार के बीच लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। समर्थक ढोल की थाप पर थिरकते हुए पारंपरिक होली गीतों का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी लोगों के बीच पहुंचकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और रंग-गुलाल लगाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
होली मिलन कार्यक्रम में महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेवा सदन कार्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। पूरे परिसर में रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला और लोगों ने जमकर होली खेलते हुए त्योहार का आनंद लिया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *