रिकेश सेन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बड़ा ऐलान किया है। दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग या गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। इस बार ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति होली के दिन ट्रिपल राइडिंग करता हुआ, बिना हेलमेट वाहन चलाता, अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घूमता, हथियार लहराता या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या सीधे उन्हें दी जाए।21 हजार रुपए का इनामविधायक ने घोषणा की कि ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹21,000 की सम्मान राशि दी जाएगी। सूचना के साथ वाहन का नंबर, फोटो और वीडियो साक्ष्य व्हाट्सएप पर भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि मौके पर तत्काल कार्रवाई संभव नहीं हो पाती है, तो वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस के साथ रहेंगे एक्टिवरिकेश सेन ने कहा कि होली के दिन वे स्वयं भी एक्टिव मोड पर रहेंगे और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर निगरानी करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि माता-बहनों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी लोग नियमों का पालन करते हुए मर्यादित तरीके से त्योहार मनाएं।पहले भी कर चुके हैं ऐसे ऐलानयह पहली बार नहीं है जब विधायक ने कानून व्यवस्था को लेकर ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले भी वे गुंडे-बदमाशों की सूचना देने के लिए गुप्त शिकायत पेटी लगवाने की घोषणा कर चुके हैं। उस समय भी उन्होंने कहा था कि अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को इनामी राशि वे स्वयं देंगे।विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस बार वैशाली नगर में शांति और सौहार्द के साथ होली मनाई जाएगी और किसी को भी त्योहार की आड़ में हंगामा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
रिकेश सेन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बड़ा ऐलान किया है। दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग या गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। इस बार ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति होली के दिन ट्रिपल राइडिंग करता हुआ, बिना हेलमेट वाहन चलाता, अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घूमता, हथियार लहराता या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या सीधे उन्हें दी जाए।
विधायक ने घोषणा की कि ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹21,000 की सम्मान राशि दी जाएगी। सूचना के साथ वाहन का नंबर, फोटो और वीडियो साक्ष्य व्हाट्सएप पर भेजना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि यदि मौके पर तत्काल कार्रवाई संभव नहीं हो पाती है, तो वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिकेश सेन ने कहा कि होली के दिन वे स्वयं भी एक्टिव मोड पर रहेंगे और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर निगरानी करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि माता-बहनों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी लोग नियमों का पालन करते हुए मर्यादित तरीके से त्योहार मनाएं।
यह पहली बार नहीं है जब विधायक ने कानून व्यवस्था को लेकर ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले भी वे गुंडे-बदमाशों की सूचना देने के लिए गुप्त शिकायत पेटी लगवाने की घोषणा कर चुके हैं। उस समय भी उन्होंने कहा था कि अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को इनामी राशि वे स्वयं देंगे।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस बार वैशाली नगर में शांति और सौहार्द के साथ होली मनाई जाएगी और किसी को भी त्योहार की आड़ में हंगामा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *