Durg। दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान पुलिस ने दबिश देकर फरार आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि असरफ नगर तकियापारा स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।मौके से पुलिस ने सट्टा संचालन में उपयोग हो रहे उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, चार मोबाइल फोन, डीवीआर, वाई-फाई उपकरण और 5 हजार रुपये नगद शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 70 हजार 500 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस को सूचना मिली थी कि असरफ नगर तकियापारा स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।
मौके से पुलिस ने सट्टा संचालन में उपयोग हो रहे उपकरण जब्त किए हैं, जिनमें एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, चार मोबाइल फोन, डीवीआर, वाई-फाई उपकरण और 5 हजार रुपये नगद शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 70 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध सट्टा या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Your email address will not be published. Required fields are marked *