होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के बीच चलेगी मेमू पैसेंजर स्पेशल, 4 फेरे लगाएगी ट्रेन

रायपुर -होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे प्रशासन ने दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के मध्य होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।


रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02, 03, 05 एवं 06 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 08834/08833 दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग होली मेमू पैसेंजर स्पेशल कुल 4 फेरे लगाएगी। इससे त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।


 दुर्ग से रायगढ़ (गाड़ी संख्या 08834)


गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग–रायगढ़ मेमू पैसेंजर सुबह 10:30 बजे दुर्ग से रवाना होगी। यह ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, कुम्हारी, रायपुर, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिल्हा, चकरभाठा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर नैला, चांपा, सक्ती, खरसिया सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शाम 18:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।


यह ट्रेन दुर्ग से रायगढ़ के बीच लगभग सभी प्रमुख एवं मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे दैनिक यात्रियों और त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

 रायगढ़ से दुर्ग (गाड़ी संख्या 08833)


वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायगढ़ से शाम 19:00 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए:


बिलासपुर – रात 21:45 बजे


रायपुर – रात 00:10 बजे


दुर्ग – अगले दिन तड़के 01:45 बजे पहुंचेगी।



कुल 4 फेरे (02, 03, 05 और 06 मार्च 2026)


8 कोचों वाला मेमू रैक


सभी प्रमुख एवं मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव


होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को कम करने के लिए विशेष व्यवस्था


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व समय सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें तथा त्योहार के दौरान सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें।


होली के अवसर पर चलाई जा रही यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *