बिलासपुर में वृहद किसान सम्मेलन: 24 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि ट्रांसफर

बिलासपुर।विष्णुदेव साय शनिवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित रहंगी खेल मैदान में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 263 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये की लागत से कुल 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।


कार्यक्रम में 15 करोड़ 98 लाख 53 हजार रुपये की लागत से तैयार 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 247 करोड़ 18 लाख 28 हजार रुपये की लागत के 82 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान सम्मेलन में शामिल हुए।


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324.84 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि ट्रांसफर की। इसमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई।


सरकार का कहना है कि इस राशि से किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *