दुर्ग। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग के कुल 68 गुंडा व निगरानी बदमाशों को सेक्टर-06 कंट्रोल रूम में बुलाकर उनका फिंगरप्रिंट सत्यापन किया गया। साथ ही भविष्य के लिए उनका रिकॉर्ड अपडेट किया गया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान नशाखोरी, मारपीट या शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर बदमाशों को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत बाउंड ओवर भी किया जा रहा है।अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
दुर्ग। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग के कुल 68 गुंडा व निगरानी बदमाशों को सेक्टर-06 कंट्रोल रूम में बुलाकर उनका फिंगरप्रिंट सत्यापन किया गया। साथ ही भविष्य के लिए उनका रिकॉर्ड अपडेट किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान नशाखोरी, मारपीट या शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर बदमाशों को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत बाउंड ओवर भी किया जा रहा है।
अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *