धमतरी नगर निगम एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन पर बेलिंग मशीन की खरीदी में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पार्षदों का कहना है कि एसएलआरएम सेंटर के लिए खरीदी गई बेलिंग मशीन गुणवत्ताहीन है और निविदा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए सप्लाई की गई है।नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया कि बेलिंग मशीन की खरीदी के लिए कुल पांच बार टेंडर जारी किए गए। पांचवें टेंडर में 20 ठेकेदारों ने भाग लिया, लेकिन नियमों को दरकिनार कर केवल एक ही ठेकेदार का टेंडर खोला गया। उन्होंने बताया कि जेम पोर्टल के नियमों के अनुसार जहां डबल सिलेंडर और 10 एचपी मशीन की आवश्यकता थी, वहां सिंगल सिलेंडर और साढ़े 7 एचपी की मशीन सप्लाई की गई।कांग्रेस पार्षदों ने 11 फरवरी को ही इस मामले की शिकायत आयुक्त से की थी, जिसके बाद जांच समिति बनाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने चेतावनी दी कि जब तक दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।वहीं नगर निगम के पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मशीन यदि नियम और शर्तों के अनुरूप पाई जाती है तो ही भुगतान किया जाएगा, अन्यथा मशीन वापस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सुशासन पर विश्वास करती है और नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
धमतरी नगर निगम एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन पर बेलिंग मशीन की खरीदी में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पार्षदों का कहना है कि एसएलआरएम सेंटर के लिए खरीदी गई बेलिंग मशीन गुणवत्ताहीन है और निविदा की शर्तों का उल्लंघन करते हुए सप्लाई की गई है।
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया कि बेलिंग मशीन की खरीदी के लिए कुल पांच बार टेंडर जारी किए गए। पांचवें टेंडर में 20 ठेकेदारों ने भाग लिया, लेकिन नियमों को दरकिनार कर केवल एक ही ठेकेदार का टेंडर खोला गया। उन्होंने बताया कि जेम पोर्टल के नियमों के अनुसार जहां डबल सिलेंडर और 10 एचपी मशीन की आवश्यकता थी, वहां सिंगल सिलेंडर और साढ़े 7 एचपी की मशीन सप्लाई की गई।
कांग्रेस पार्षदों ने 11 फरवरी को ही इस मामले की शिकायत आयुक्त से की थी, जिसके बाद जांच समिति बनाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने चेतावनी दी कि जब तक दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं नगर निगम के पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मशीन यदि नियम और शर्तों के अनुरूप पाई जाती है तो ही भुगतान किया जाएगा, अन्यथा मशीन वापस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सुशासन पर विश्वास करती है और नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *