जिले की छावनी क्षेत्र में स्थित गणपति स्टील फैक्ट्री में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसमान में काले धुएं के घने गुबार छा गए। हवा में उठते धुएं के गुब्बारे जैसे दृश्य ने आसपास के लोगों में दहशत पैदा कर दी।आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय थाना पुलिस और हालात अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।आग के संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में हाल ही में डिस्मेंटल (ढांचा हटाने) का कार्य चल रहा था। फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, टैंकर हटाने के दौरान नीचे डामर (टार) मौजूद था। उसी समय वेल्डिंग का काम भी किया जा रहा था। वेल्डिंग की चिंगारी डामर पर गिरने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
जिले की छावनी क्षेत्र में स्थित गणपति स्टील फैक्ट्री में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसमान में काले धुएं के घने गुबार छा गए। हवा में उठते धुएं के गुब्बारे जैसे दृश्य ने आसपास के लोगों में दहशत पैदा कर दी।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय थाना पुलिस और हालात अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
आग के संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते की गई कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में हाल ही में डिस्मेंटल (ढांचा हटाने) का कार्य चल रहा था। फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, टैंकर हटाने के दौरान नीचे डामर (टार) मौजूद था। उसी समय वेल्डिंग का काम भी किया जा रहा था। वेल्डिंग की चिंगारी डामर पर गिरने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *