डिब्रूगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर गुरुवार देर रात डिब्रूगढ़ पहुंचे। गृह मंत्री को लेकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का विशेष विमान रात करीब 12 बजे मोहनबाड़ी स्थित डॉ. भूपेन हजारिका एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह आज डिब्रूगढ़ में असम के नए विधानसभा भवन और वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विधानसभा परिसर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करेगा। वहीं, प्रस्तावित वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट असम की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान और वन्यजीव सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इसके साथ ही अमित शाह दक्षिणी असम में खेल अधोसंरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिब्रूगढ़ के खानिकर स्थित स्टेडियम परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन भी करेंगे। यह परियोजना युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी।इसके बाद गृह मंत्री धेमाजी जिले के जोंकापानी चापोरी में आयोजित 10वें मिसिंग कल्चरल फेस्टिवल में शामिल होंगे। यह उत्सव मिसिंग जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है, जिसमें पारंपरिक नृत्य, संगीत, वेशभूषा, कला और स्थानीय व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी।शाम को अमित शाह गुवाहाटी पहुंचकर राज्य बीजेपी मुख्यालय जाएंगे, जहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा होने की संभावना है।गौरतलब है कि असम में इस वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखे हमले जारी रखने के संकेत दिए हैं।
डिब्रूगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर गुरुवार देर रात डिब्रूगढ़ पहुंचे। गृह मंत्री को लेकर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का विशेष विमान रात करीब 12 बजे मोहनबाड़ी स्थित डॉ. भूपेन हजारिका एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह आज डिब्रूगढ़ में असम के नए विधानसभा भवन और वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह विधानसभा परिसर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करेगा। वहीं, प्रस्तावित वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट असम की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान और वन्यजीव सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसके साथ ही अमित शाह दक्षिणी असम में खेल अधोसंरचना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिब्रूगढ़ के खानिकर स्थित स्टेडियम परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन भी करेंगे। यह परियोजना युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी।
इसके बाद गृह मंत्री धेमाजी जिले के जोंकापानी चापोरी में आयोजित 10वें मिसिंग कल्चरल फेस्टिवल में शामिल होंगे। यह उत्सव मिसिंग जनजाति की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है, जिसमें पारंपरिक नृत्य, संगीत, वेशभूषा, कला और स्थानीय व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी।
शाम को अमित शाह गुवाहाटी पहुंचकर राज्य बीजेपी मुख्यालय जाएंगे, जहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा होने की संभावना है।
गौरतलब है कि असम में इस वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखे हमले जारी रखने के संकेत दिए हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *