कवर्धा जिला अस्पताल में 19 वर्षीय आदिवासी युवती भगवती धुर्वे की डायलिसिस के दौरान मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डायलिसिस कक्ष में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और डायलिसिस पूरी होने से पहले ही युवती को मशीन से बाहर निकाल दिया गया। इस बीच उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, लेकिन समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध न होने के कारण उसकी मौत हो गई।मृतका भगवती धुर्वे ग्राम चरखुरा की निवासी थी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल में इकट्ठा होकर जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कवर्धा जिला अस्पताल में 19 वर्षीय आदिवासी युवती भगवती धुर्वे की डायलिसिस के दौरान मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डायलिसिस कक्ष में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और डायलिसिस पूरी होने से पहले ही युवती को मशीन से बाहर निकाल दिया गया। इस बीच उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, लेकिन समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध न होने के कारण उसकी मौत हो गई।
मृतका भगवती धुर्वे ग्राम चरखुरा की निवासी थी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल में इकट्ठा होकर जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।
अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *