सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र में करकोटी गांव के पास आज सुबह 7 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ। स्कूल जा रही बच्चों से भरी बोलेरो गाड़ी और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बोलेरो में 20 से ज्यादा बच्चे सवार थे।टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में एक छात्र को सिर पर चोट आई, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल छात्र की स्थिति फिलहाल स्थिर और सामान्य है।हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर बच्चों और वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने और सड़क से वाहन हटाने की व्यवस्था की। सूरजपुर पुलिस अब आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।स्थानीय लोग और अभिभावक स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच और तेज़ रफ्तार पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र में करकोटी गांव के पास आज सुबह 7 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ। स्कूल जा रही बच्चों से भरी बोलेरो गाड़ी और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बोलेरो में 20 से ज्यादा बच्चे सवार थे।
टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में एक छात्र को सिर पर चोट आई, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल छात्र की स्थिति फिलहाल स्थिर और सामान्य है।
हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर बच्चों और वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने और सड़क से वाहन हटाने की व्यवस्था की। सूरजपुर पुलिस अब आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोग और अभिभावक स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच और तेज़ रफ्तार पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *