कोरबा। सरकार की धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान कोरबा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम कोरबी धतूरा निवासी किसान सुमेर सिंह गोंड़ ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि किसान पिछले दो महीनों से उपार्जन केंद्र के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे धान बेचने के लिए टोकन नहीं मिल पाया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।परिजनों के अनुसार बार-बार प्रयास के बावजूद टोकन नहीं मिलने से किसान हताश हो गया था। शनिवार-रविवार की रात उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। परिजन तत्काल उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।मामले की जानकारी मिलते ही कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी अस्पताल पहुंचीं और किसान व उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को जटिल और किसान विरोधी बताते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए।फिलहाल किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।जरूरी सूचना:आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो मदद जरूर लें।स्नेहा फाउंडेशन: 044-24640050 (24x7)iCALL – टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज: 9152987821 (सोम–शनि, सुबह 8 से रात 10 बजे
परिजनों के अनुसार बार-बार प्रयास के बावजूद टोकन नहीं मिलने से किसान हताश हो गया था। शनिवार-रविवार की रात उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। परिजन तत्काल उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले की जानकारी मिलते ही कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी अस्पताल पहुंचीं और किसान व उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने धान खरीदी की प्रक्रिया को जटिल और किसान विरोधी बताते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए।
फिलहाल किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
जरूरी सूचना:
आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो मदद जरूर लें।
स्नेहा फाउंडेशन: 044-24640050 (24x7)
iCALL – टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज: 9152987821 (सोम–शनि, सुबह 8 से रात 10 बजे
Your email address will not be published. Required fields are marked *