रायपुर, 10 जनवरी 2026 / ISEI (इंस्टीट्यूशन ऑफ सेफ्टी इंजीनियर्स इंडिया) द्वारा रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यातायात पुलिस दुर्ग को सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक (ASI) सुशील पांडे को ड्यूटी के दौरान सजगता, सतर्कता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश में वर्ष 2025 के दौरान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाया गया।ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्यवाहीवर्ष 2025 में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।बिना हेलमेट: 20,235बिना सीट बेल्ट: 7,238नशे में वाहन चलाना: 1,381तेज गति: 1,685गलत पार्किंग: 10,945 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई।इसके साथ ही सड़क सुधार हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर सड़क, बिजली व्यवस्था, डिवाइडर, साइन बोर्ड एवं अन्य इंजीनियरिंग सुधार कार्य कराए गए।जागरूकता अभियान से घटे सड़क हादसेयातायात पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्रों एवं चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम एवं जनसंवाद आयोजित किए गए। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई।ASI सुशील पांडे और आरक्षक विजय शर्मा को मिला सम्मानसमारोह के दौरान ASI सुशील पांडे को यातायात प्रबंधन, नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने एवं नागरिकों को सहयोगात्मक मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।साथ ही आरक्षक विजय शर्मा को विभिन्न विभागों से समन्वय कर यातायात अवरोधों के समाधान, सुधारात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कराने एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।यह सम्मान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात संचालन एवं जनहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना का प्रतीक है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में भी और अधिक प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश में वर्ष 2025 के दौरान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाया गया।
ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही
वर्ष 2025 में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
बिना हेलमेट: 20,235
बिना सीट बेल्ट: 7,238
नशे में वाहन चलाना: 1,381
तेज गति: 1,685
गलत पार्किंग: 10,945 मामलों में चालानी कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही सड़क सुधार हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर सड़क, बिजली व्यवस्था, डिवाइडर, साइन बोर्ड एवं अन्य इंजीनियरिंग सुधार कार्य कराए गए।
जागरूकता अभियान से घटे सड़क हादसे
यातायात पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्रों एवं चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम एवं जनसंवाद आयोजित किए गए। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई।
ASI सुशील पांडे और आरक्षक विजय शर्मा को मिला सम्मान
समारोह के दौरान ASI सुशील पांडे को यातायात प्रबंधन, नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने एवं नागरिकों को सहयोगात्मक मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
साथ ही आरक्षक विजय शर्मा को विभिन्न विभागों से समन्वय कर यातायात अवरोधों के समाधान, सुधारात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण कराने एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात संचालन एवं जनहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना का प्रतीक है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में भी और अधिक प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *