रायपुर, 16 दिसंबर।छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जिन जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं, उनमें बेमेतरा, कोरबा, सरगुजा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा शामिल हैं।मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं—सरगुजा कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।रणबीर शर्मा को एनआरएचएम का एमडी बनाया गया है। वे अब तक बेमेतरा कलेक्टर थे।पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर से विवाद के बाद कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत का तबादला कर उन्हें सरगुजा कलेक्टर बनाया गया है।दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुंदावत को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं को बेमेतरा कलेक्टर पदस्थ किया गया है।अपर कलेक्टर नम्रता जैन को नारायणपुर कलेक्टर बनाया गया है।बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को सुकमा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।प्रकाश कुमार सुर्वे (एडिशनल कलेक्टर) को आयुक्त, बिलासपुर नियुक्त किया गया है।यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और इससे विभिन्न जिलों में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों का तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में आधा दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जिन जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं, उनमें बेमेतरा, कोरबा, सरगुजा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा शामिल हैं।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं—
सरगुजा कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
रणबीर शर्मा को एनआरएचएम का एमडी बनाया गया है। वे अब तक बेमेतरा कलेक्टर थे।
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर से विवाद के बाद कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत का तबादला कर उन्हें सरगुजा कलेक्टर बनाया गया है।
दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुंदावत को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।
नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं को बेमेतरा कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
अपर कलेक्टर नम्रता जैन को नारायणपुर कलेक्टर बनाया गया है।
बिलासपुर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को सुकमा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रकाश कुमार सुर्वे (एडिशनल कलेक्टर) को आयुक्त, बिलासपुर नियुक्त किया गया है।
यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और इससे विभिन्न जिलों में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को गति मिलने की उम्मीद है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *